Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम प्रधानों ने बैंक कर्मी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

ग्राम प्रधानों ने बैंक कर्मी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जलालपुर विकास खण्ड के आधादर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने बैक आफ बड़ौदा शाखा  मालीपुर के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को  शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रधान संघ के जलालपुर ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ,ग्राम प्रधान हाजीपुर पारस नाथ यादव,प्रधान पटोहा गानेपुर शरीफ़ा देवी,प्रधान भदोई राजितराम राजभर सहित अन्य ने शिकायत की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व मनरेगा मजदूरों का आधार लिंक कराने समेत अन्य कार्य को लेकर प्रधान जब बैंक आफ बड़ौदा की मालीपुर में जाते हैं तो यहां तैनात बैक कर्मचारी नेपाल चंद भूनिया जो सेकंड ज्वाइंट मैनेजर के पद है वह  ग्राम प्रधानों,मजदूरों व अन्य उपभोक्ताओं से अभद्रता करते है औऱ  कर्मचारी सरकार की मंशा को भी तार तार करता है। ऐसे में ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर सम्बंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments