Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन हजार रुपये में रामनवमी के अवसर पर हेलीकाप्टर से भ्रमण करें...

तीन हजार रुपये में रामनवमी के अवसर पर हेलीकाप्टर से भ्रमण करें अयोध्या का

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन द्वारा अयोध्या में दर्शनार्थियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। रामनवमी के अवसर पर यह सेवा शुरू हुई है जो अगले 15 दिनों तक चलेगी। एक बार में 7 दर्शनार्थी इस सेवा से अयोध्या का भ्रमण कर सकेंगे और प्रत्येक दर्शनार्थी का एक बार का किराया 3000 रुपये होगा। हेरिटेज एविएशन संस्था वैष्णो देवी, प्रयाग कुंभ और देश के कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है और अयोध्या में यह सेवा पहली बार शुरू की है। फिलहाल अभी यह सेवा 15 दिनों के लिए चलाई गई है। संस्था का कहना है कि अगर यात्रियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप रहती है तो ना सिर्फ हेलीकॉप्टर की संख्या बढ़ाई जाएगी। बल्कि यह सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। सुबह 9ः00 बजे से शाम को सूर्य ढलने के पहले 6ः00 बजे तक यह सेवा यात्रियों को मिलेगी। जिसकी जानकारी यूपी पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के कोऑर्डिनेटर अक्षय नागर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments