Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूको बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

यूको बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। यूको बैंक की नई शाखा का नाका क्षेत्र में उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होने बताया कि आज कोलकाता से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के द्वारा पूरे भारत में 50 शाखा का एक साथ उद्घाटन हुआ है, जिसमें से एक नाका की शाखा शामिल है। अब तक शहर में 3 शाखा खोली जा चुकी है और अभी 8 नई शाखा औऱ खोलने का प्रयास है। वही शाखा के प्रबंधक अशोक सिंह ने बताया कि ग्राहकों की मांग देखते हुए आज सुल्तानपुर रोड ब्रम्हाबाबा के सामने यूको बैंक की नई शाखा खोली गई है, 600 बचत खाता व 20 करंट अकाउंट शाखा में खोले गए हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को हर तरह से सुविधा उपलब्ध कराना है। हमारी शाखा में मुद्रा लोन, पर्सनल लोन, कार लोन हर तरह के लोन उपलब्ध है,ग्राहक कभी भी बैंक की सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान अंचल प्रमुख सौरभ सिंह, उपअंचल प्रमुख नीरज, शाखा प्रबंधक अशोक सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments