Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पुष्य नक्षत्र में 40 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन, अभिभावकों को...

पुष्य नक्षत्र में 40 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन, अभिभावकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

0

अयोध्या पुष्य नक्षत्र के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हुनहुना, मवई में बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से आए बच्चों को चिकित्सकीय देखरेख में स्वर्ण प्राशन कराया गया।

आयुर्वेद की काश्यप संहिता में वर्णित स्वर्ण प्राशन संस्कार की परंपरा के अनुरूप आयोजित शिविर में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर का आयोजन चिकित्सालय के अधीक्षक एवं आयुर्वेद ईएनटी सर्जन डॉ. अरविंद वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। विधायक रुदौली राम चंद्र यादव के अधिकृत प्रतिनिधि ने शिविर में उपस्थित होकर बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक प्रदान की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अयोध्या डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के समग्र विकास के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित दिनचर्या पर ध्यान देने का आह्वान किया।

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सिद्धीधात्री पाण्डेय के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र मवई के 40 बच्चों को भी शिविर में शामिल किया गया। डॉ. राहुल कुमार सिंह और डॉ. कुसुम कुमारी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के आयोजन में नर्सिंग स्टाफ रेशमा एवं संतोष कुमारी तथा कर्मचारी दिग्विजय, रामजीत सहित अन्य कर्मियों का योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version