Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपरिवहन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, स्कूल वाहनों की जांच पर दिया गया...

परिवहन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, स्कूल वाहनों की जांच पर दिया गया जोर

अम्बेडकरनगर। बुधवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या विश्वजीत सिंह ने परिवहन कार्यालय, का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका सहित कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण में स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच को लेकर गंभीरता दिखाई गई।

बताया गया कि जनपद में संचालित 875 स्कूली वाहनों में से 830 की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 105 वाहनों का चालान किया गया। शेष 45 वाहनों की जांच हेतु मोटर वाहन निरीक्षक रंजीत सिंह को स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

फिटनेस समाप्त वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई के निर्देश यात्री/मालकर अधिकारी सुरेंद्र सिंह को दिए गए। 45 दिनों से अधिक समय से थानों में खड़े वाहनों की नीलामी न होने पर नाराजगी जताई गई और नीलामी प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, डस्टबिन की व्यवस्था तथा डम्पिंग यार्ड के लिए भूमि चिन्हित कर पत्राचार करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में एआरटीओ सत्येन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, डी वी ए विनय पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments