Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दरगाह हज़रत मखदूम अशरफ परिसर का औचक निरीक्षण, डीआईजी-एसपी ने परखी सुरक्षा...

दरगाह हज़रत मखदूम अशरफ परिसर का औचक निरीक्षण, डीआईजी-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

0

बसखारी अंबेडकर नगर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अशरफ परिसर का शनिवार देर शाम पुलिस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। रमजान और होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से डीआईजी और पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार ने दरगाह परिसर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी सोमेन कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने दरगाह परिसर की गलियों में पैदल गश्त की। उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, प्रवेश व निकास मार्गों तथा निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की।

इस दौरान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे समेत भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पवित्र रमजान और होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसी क्रम में प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version