Sunday, November 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलगातार चौथी बार सेतु निगम के पैनल अधिवक्ता बने सुधीर चतुर्वेदी

लगातार चौथी बार सेतु निगम के पैनल अधिवक्ता बने सुधीर चतुर्वेदी

आलापुर, अंबेडकर नगर। विधानसभा आलापुर क्षेत्र के भूपतिपुर कोडरहा गांव निवासी सुधीर चतुर्वेदी को लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड का पैनल अधिवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनोनयन की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।

सुधीर चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक एवं भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के पुत्र हैं। उनके भाई सुनील चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। सुधीर चतुर्वेदी वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में भी पैनल अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

उनके लगातार चौथी बार मनोनयन पर पूर्व विधायक अनीता कमल, कन्हैया सिंह, डॉ. संजय सिंह, पप्पू प्रजापति, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, लालमणि गोंड, संजय शर्मा समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments