Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के तहसील अध्यक्ष के बड़े भाई का आकस्मिक निधन

ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के तहसील अध्यक्ष के बड़े भाई का आकस्मिक निधन


आलापुर अंबेडकर नगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष योगेंद्र यादव के बड़े भाई सुरेंद्र यादव का  मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 47 वर्षीय सुरेन्द्र यादव ग्राम आमादरवेशपुर के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार मंगलवार को ही मुंबई में कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र वैभव यादव ने दी।

निधन की सूचना प्राप्त होने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री शिवकुमार गुप्ता, नियाज़ तौहीद सिद्दीकी ,पत्रकार अनीस मसूदी, बिहारी लाल किसान महाविद्यालय प्रबंधक वेद प्रकाश गोपालसालिम फारूकी अनिल यादव, मनोज यादव, कृष्ण चंद्र दुबे, डी एस यादव, डॉक्टर शमीम,  राजकुमार मौर्य, पंकज कुमार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी,भाजपा मंडल मंत्री गोविंद साहब अनिल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहब अरविंद सिंह उर्फ मंटू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन के अनेक साथी पत्रकार विभिन्न दलों के नेता एवं  गणमान्य लोगों ने श्री यादव के निवास स्थान आमा दरवेशपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments