Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चंद्रयान 3 की सफलता, 2047 तक विकसित देशों की सूची में खड़ा...

चंद्रयान 3 की सफलता, 2047 तक विकसित देशों की सूची में खड़ा होगा भारत- ओमकार

0

◆ चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर स्थापित होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल शुरू, बांटी गई मिठाई, फोड़े गए पटाखे


बसखारी अंबेडकर नगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2047 में भारत देश को विकसित देशों की सूची में शामिल करने के लक्ष्य का चंद्रयान- 3 की सफलता एक  हिस्सा है। जिसने बीते बुधवार की सांय चांद पर कदम रखकर एक इतिहास रचा है। विदेश दौरे पर मौजूद देश के प्रधानमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रमों को छोड़कर 140 करोड़ देशवासियों एवं इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों के साथ खड़े रहे।उक्त बातें नगरपंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होने के उपरांत मिठाई बांट कर खुशी मनाते हुए कही। उन्होंने इसका श्रेय देश के वैज्ञानिकों व इसरो की टीम को देते हुए कहा कि निश्चय ही 2047 तक भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित देशों की सूची में खड़ा करने के सपने को पूरा करेगा। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद पर स्थापित होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल शुरू हो गया। भारत माता का जयकारा लगाते हुए लोग अपने घरों से सड़क पर निकले और पटाखे फोड़ी साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर स्थापित होने की खुशियां मनाने लगे। ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फॉर्म के अध्यक्ष हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ किछौछावी ने भारत के चंद्रयान विक्रम के चांद के दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग करने पर सभी वैज्ञानिकों सहित पूरे देश को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में चन्द्रयान 3 की सफलता पर भारत माता व वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता को उत्सवपूर्वक को मनाया गया।


ऐतिहासिक पल को पत्रकारों ने भी किया सेलिब्रेट


चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करने की खुशी को पत्रकारों ने भी सेलिब्रेट किया। वरिष्ठ पत्रकार बचेली मिश्रा के नेतृत्व में उपज जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की मौजूदगी में पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस सफलता के लिए इसरो व चंद्रयान-3 अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों को श्रेय दिया। इस दौरान अरुण मिश्रा, अरविंद कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, प्रशांत सिंह, दिलीप कुमार सोनी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version