Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्लॉग रन के माध्यम से छात्रों ने लोगो को किया जागरुक

प्लॉग रन के माध्यम से छात्रों ने लोगो को किया जागरुक

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को स्वच्छ नगरी बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। पखवाडा के लिए शहर के 7 स्कूलों के 5000 बच्चों ने प्लाग रन निकला। जॉगिंग करते कूड़ा उठाने की प्रक्रिया की गई। शहर के गुलाब बाड़ी से चौक तक प्लॉग रन निकाला गया।
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ नगरी बनाने के लिए आज से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ है और लोगों से अपील है कि वह जब सुबह घूमने निकले तो उनके मुंह पर मास्क और हाथ में ग्लव्स हो ताकि वे जॉगिंग करते हुए रास्ते में जो भी कूड़े पड़े हो उसको उठाते चलें। ऐसा करने से लोग जागरूक होंगे और शहर स्वच्छ और सुंदर होगा। जिस तरह से लोग छोटे-छोटे टुकड़ों में गलियों में सड़कों पर कूड़ा फेंकते हैं उसे सड़के और गालियां गंदी होती है। इससे प्रदूषण फैलता है, इसको हमें नियंत्रित करना चाहिए। जब सुबह जॉगिंग करने निकले तो रास्ते में पड़ने वाले छोटे-छोटे कूड़े को उठाते चले, व्यक्तिगत रूप से भी स्वच्छता में भागीदारी कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments