Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरंट की चपेट में आने से मृतक युवती के परिजनों को विद्युत...

करंट की चपेट में आने से मृतक युवती के परिजनों को विद्युत विभाग ने 5 लाख का दिया मुआवजा

मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कंजी गांव में बीते 6 अगस्त को एक युवती की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार को मृतक युवती के घर जाकर परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा है।

 बता दे की बीते 6 अगस्त की सुबह कंजी गांव निवासी राम अवध की 20 वर्षीय किरन शौच को गई थी तभी कुमारगंज फीडर से संचालित 11 हजार लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसकी मृतक युवती के परिजनों द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बेटी के मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाया था। घटना के एक माह बाद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय मिल्कीपुर एसएन यादव ने मृतक युवती के घर पहुंचकर परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक दिया है। इस मौके पर रौतावां प्रधान अखंड पाण्डेय व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण  मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments