Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रवेश पत्र को लेकर छात्रा की गुहार, लिखित आश्वासन के बाद मिला...

प्रवेश पत्र को लेकर छात्रा की गुहार, लिखित आश्वासन के बाद मिला एडमिट कार्ड


जलालपुर, अम्बेडकरन गर। बुधवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन जहां पूरी तरह सतर्क है, वहीं मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में एक छात्रा को फीस विवाद के चलते प्रवेश पत्र न दिए जाने का मामला सामने आया है।

विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा निधि ने आरोप लगाया कि पूरी फीस जमा न होने के कारण मंगलवार को उसे प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया गया, जबकि बुधवार से उसकी बोर्ड परीक्षा शुरू होनी थी। छात्रा के अनुसार कक्षा 12 की निर्धारित फीस लगभग 150 रुपये है, जिसमें से वह 1300 रुपये पहले ही जमा कर चुकी है। इसके बावजूद विद्यालय प्रशासन द्वारा उस पर 4000 रुपये बकाया फीस बताया जा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह शेष धनराशि जमा करने में असमर्थ थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई।

परेशान छात्रा ने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से की। छात्रा का कहना है कि शिकायत के बाद विद्यालय प्रशासन ने उससे लिखित आश्वासन लिया कि वह मार्कशीट प्राप्त करने के समय समस्त बकाया फीस जमा कर देगी। इसके बाद ही उसे प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया गया।

इस संबंध में जब जिला विद्यालय निरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने मामले की जानकारी से इंकार किया। जबकि छात्रा का दावा है कि उसने मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए शिकायत भी की थी और बातचीत भी की थी।

देर शाम छात्रा निधि ने बताया कि लिखित सहमति देने के बाद उसे प्रवेश पत्र मिल गया है और अब वह बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments