Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ...

सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के सवरगह गांव में एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोनू पुत्र अनिल का गांव की ही एक महिला राधिका से कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर मोनू ने महिला पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वीडियो में एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।

मामले में थाना अध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद का समाधान हो जाता तो घटना की नौबत नहीं आती। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments