Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 वर्षीय प्रियंका का शव घर के कच्चे कमरे में दुपट्टे के सहारे बांस से लटकता हुआ पाया गया।

सूचना मिलते ही थाना कटका के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर पर मौजूद थे। जब वे दोपहर बाद वापस लौटे तो कमरे में बेटी को फंदे से झूलता देख हथप्रभ रह गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।

मृतका प्रियंका के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक और स्तब्धता का माहौल है।

थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments