Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, जुलाई में हुए 64 वाहनों के...

स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, जुलाई में हुए 64 वाहनों के चालान, 17 सीज


अयोध्या । कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की छमाही बैठक आयोजित हुई, जिसमें 20 विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में स्कूली वाहनों के सभी कागजात अद्यतन रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि जुलाई में चलाए गए विशेष अभियान में मानक के अनुरूप न पाए जाने पर 64 स्कूली वाहनों का चालान और 17 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 10 वाहन बिना फिटनेस के थे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को परमिट व फिटनेस समाप्त वाहनों की सूची उपलब्ध कराते हुए ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी करने और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ऋतु सिंह ने कहा कि चालक का चरित्र सत्यापन और बालिका विद्यार्थियों वाले वाहनों में महिला परिचारिका की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में पंजीकृत 25 स्कूली वाहनों ने अब तक परमिट नहीं लिया है, जिनकी सूची संबंधित विभागों को भेज दी गई है ताकि कार्रवाई हो सके।

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ए.पी. सिंह ने विद्यालय प्रबंधन से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील की। बैठक में विद्यालयों को त्रैमासिक बैठक आयोजित करने, सभी कागजात समय पर नवीनीकृत कराने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments