Wednesday, September 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस संगठन सृजन अभियान में तेजी, 15 अगस्त तक हर स्तर पर...

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में तेजी, 15 अगस्त तक हर स्तर पर मजबूत होगा ढांचा


अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं फैजाबाद जोन के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित महानगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटना होगा। श्री सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “वर्तमान सरकार जनविरोधी फैसलों और झूठे प्रचार पर टिकी है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य जनता को न्याय, सम्मान और भागीदारी दिलाना है।”

बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कृष्ण ‘रानू’ ने की। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से 15 अगस्त तक संगठन सृजन अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक का संचालन सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, जनार्दन मिश्रा, अशोक कुमार राय, धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘बबलू’, अवधेश तिवारी, अंकित जैन, अरुण साहू, प्रेम कुमार पांडे, रामेंद्र त्रिपाठी, जय प्रताप गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, विशाल दुबे, शिवकुमार यादव ‘बबलू’, मोहम्मद मुशीर, अनिल सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments