◆ सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जल्द शुरू हो सकता है कार्य
अयोध्या। शहर की पुरानी राजकीयलाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। तहसील तिराहे के पास स्थित इस लाइब्रेरी के सुंदरीकरणऔरआधुनिकीकरण के लिए अयोध्याविकासप्राधिकरण ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।
प्रस्तावित योजना के तहत लाइब्रेरीकेइंटीरियरऔरआउटरस्ट्रक्चर को नया रूप दिया जाएगा। डिज़ाइन में बच्चों के लिए विशेषअध्ययनकक्ष, डिजिटलकॉम्पोनेंटरूम, ऑफिसरूम, बेहतर प्रकाशव्यवस्था, वेंटिलेशन, और शौचालयसुविधाओं का समावेश किया गया है। लाइब्रेरी के डिजाइन की रूपरेखा एक पेशेवर आर्किटेक्ट द्वारा तैयार की गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, लाइब्रेरी को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वह केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि शोधार्थियोंऔरसामान्यपाठकों के लिए भी उपयोगी बन सके।
इस परियोजना के लिए आवश्यक बजटऔरसंसाधनों की मांग शासन से की गई है। प्राधिकरण द्वारा एक तकनीकीटीम गठित की गई है, जो कार्य की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप हो।
लाइब्रेरीकेआधुनिकीकरणसेउम्मीदकीजारहीहैकिछात्रअबबेहतरमाहौलमेंअध्ययनकरसकेंगे, और स्थानीय स्तर पर उन्हें डिजिटल संसाधनों तक पहुंच भी मिल सकेगी।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनीपांडेय ने बताया कि प्रस्ताव में लाइब्रेरी को केवल भवन नहीं बल्कि एक सांस्कृतिकऔरबौद्धिककेंद्र के रूप में विकसित करने की सोच शामिल है। कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है और मंजूरी मिलते ही ज़मीनी काम शुरू कर दिया जाएगा।