Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदाता संपर्क की रणनीति पर प्रदेश प्रभारी ने...

शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदाता संपर्क की रणनीति पर प्रदेश प्रभारी ने लिया जानकारी

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने दिल्ली रवाना होने से पहले अयोध्या एयरपोर्ट पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय प्रभारी अवधेश पाण्डेय बादल ने उन्हें संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने हनुमान गढी में दर्शन पूजन किया।

अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी ने मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक समन्वय की रणनीति तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक पदाधिकारी या कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इस व्यवस्था के तहत तैनात पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा सके।

इस दौरान विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक चुनाव को पूरी गंभीरता से लेती है। संगठन चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करता है। उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क और संगठन की सक्रियता से जुड़ी जानकारी ली।

एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। चुनावी तैयारियों पर चर्चा के बाद सुनील बंसल और विनोद तावड़े दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, रवि सिंह, अभिषेक मिश्र, संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version