Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्टाफ नर्स ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

स्टाफ नर्स ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप


अयोध्या। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत रही एक स्टाफ नर्स ने एक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का आरोप है कि चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और गर्भधारण के बाद दबाव डालकर गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।

स्टार्फ नर्स के शिकायती पत्र के अनुसार मामला वर्ष 2022 का है, जब वह  जिले के एक सीएचसी में कार्यरत थी। उसी केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक से उसकी पहचान हुई। नर्स का आरोप है कि चिकित्सक ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए। महिला ने इस संबंध में संबंधित थाने में प्रार्थनापत्र भी दिया, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने कहा कि करीब दो माह पूर्व इस मामले से जुड़ा विवाद सामने आया था तब विभागीय स्तर पर दोनों का स्थानांतरण कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments