Saturday, March 7, 2026
HomeNewsश्रीलंका के सांसद ने किया रामलला का दर्शन

श्रीलंका के सांसद ने किया रामलला का दर्शन


अयोध्या। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री महिन्द्रा राजपक्षे के पुत्र व श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे शुक्रवार को पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होनें श्री राम जन्म भूमि में राम लला का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान उन्होनें कहा कि यह हमारे लिए ऑनर की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल राजनैतिक बल्कि आध्यत्मिक रूप से श्रीलंका से संबंध बनाए हुए है। जब श्रीलंका के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर थे तो उन्होनें भारत में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लिया था। यहां पत्नी के साथ भगवान रामलला के दर्शन करने आया हूं यह मेरे लिए गर्व का विषय है। श्रीलंका के हिन्दू भारत तथा भारत के बौद्ध श्रीलंका दर्शन के लिए जाते है। सभी श्रीलंका वासियों के मन में हिन्दू तथा बौद्ध धर्म बहुत कनेक्टेड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments