Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का है अद्वितीय माध्यम...

खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का है अद्वितीय माध्यम –चंद्र प्रकाश वर्मा


अंबेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर का 25 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने माँ भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय क़ी छात्राओं ने वाणी बदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया ।प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। प्रोफेसर सुधा ने माल्यार्पण द्वारा प्राचार्य का स्वागत किया। देश रंगीला गीत पर प्रिया एवं उनकी टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विभित्र समितियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य शास्ता एवं शास्ता मंडल के सदस्यों ने अनुशासन व्यवस्था में कीर्तिमान स्थापित किया। क्रीडा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन में खेलों का जीवन में महत्व विषय पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव को स्थिति होती है। मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है, हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामेन्ट की मजबूती बढ़ती है और हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं। स्वस्थ शरीर के विभिन्न उपचार बताते हुए अत्यंत सारगर्भित आशीर्वचन प्रदान किए। आयोजित प्रतियोगिताओं में गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -शुभा सिंह , द्वितीय स्थान – पल्लवी उपाध्याय, तृतीय स्थान सुप्रिया वर्मा,200मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -संजू चौहान , द्वितीय स्थान – सलमा बानो, तृतीय स्थान-अंशिका उपाध्याय, बैडमिंटन प्रतियोगिता में लावण्या राज- प्रथम स्थान,साक्षी मिश्रा- द्वितीय स्थान,साक्षी सिंह ने तृतीय स्थान, डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान श्रद्धा उपाध्याय, द्वितीय स्थान संजू चौहान,तृतीय स्थान- पल्लवी उपाध्याय प्राप्त किया। डॉ विश्वनाथ द्विवेदी ने कार्यक्रम का गौरव पूर्ण संचालन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो.अरविन्द वर्मा,  प्रो.सुधा, डा० पूनम डॉ. अखिलेन्द्र प्रताप सिंह , प्रोफेसर अरूण कांत गौतम,डॉ० मनोज गुप्ता, वी.प्रिया, विजयलक्ष्मी, संगीता,डॉ सीमा यादव,सीता पाण्डेय, चन्द्रभान, डॉ० नन्दन सिंह, डॉ० वी० पी० सिंह, रवीन्द्र वर्मा, डॉ० अनूप पाण्डेय, डॉ. सतीश उपाध्याय, डा. अतुल कनौजिया, डॉ भानु प्रताप राय,डॉ. अजीत प्रताप सिंह,कुंवर संजय भारती, डॉ० महेन्द्र यादव,  युजवेन्द्र गोंड ,समस्त शिक्षक गण तथा  छात्राएं उपस्थित रहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments