Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुर्घटना में विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, पुत्र घायल

सड़क दुर्घटना में विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, पुत्र घायल


अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास कार अनियंत्रित होकर लेन पार करती हुए दूसरी पटरी में ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधान सभा के विशेष सचिव की मौत हो गई। हादसे में उनका पुत्र भी घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा में विशेष सचिव के पद पर तैनात ब्रजभूषण दूबे 52 वर्ष निवासी सुरेखा खास, पैक़ोलिया, बस्ती अपने पुत्र कृष्णा उर्फ राजा दूबे के साथ अयोध्या से लखनउ जा रहे थे। वाहन उनका पुत्र चला रहा था। रात्रि लगभग 12.30 पर रौजागांव चीनी मिल्स के निकट ओवर टेक करने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया। जो डिवाइडर को पार करता हुआ दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से भिड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां ब्रजभूषण दूबे व उनके पुत्र को जिला चिकित्सालय लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments