Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम लला को अर्पित किया विशेष भोग थाल

राम लला को अर्पित किया विशेष भोग थाल


अयोध्या। श्री राम लला को जयपुर राजस्थान के कारीगरों द्वारा निर्मित र्स्‍वण भोग थाल  र्स्‍वण व चार कटोरे अर्पित किया गया है। राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को आईआरआईएस के सह संस्थापक लक्ष्य और राजीव पाबूवाल ने सौपां।

राजीव पाबूवाल ने बताया कि चांदी का थाल जयपुर के विशेष कारीगरों द्वारा बनाया गया है। इस विशेष थाल पर 18 इंच व्यास का श्रेष्ठतम रचना को उकेरा गया है। जिस पर भगवान हनुमान का चित्र अंकित है। पवित्र कलश है सुंदरकांड के 35 वें सर्ग के 15 श्लोकों का उकेरा गया है, जो भगवान राम और लक्ष्मण की दिव्य गुणों को प्रर्दशित करते है।

भोग थाल का केंद्र सूर्य देव की आकृति को उकेरा गया है। सूर्य देव की छवि के आसपास तीन मोहक चित्रणों में भगवान राम की प्रतिमा घेरी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments