Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत


अयोध्या। सुल्तानपुर से गोंडा जाते समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का देवकली बाईपास पंचशील होटल के सामने भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुआ है उसे जनता आज भी याद कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास का काम किया है और जनता उन्हें आशा भरी निगाहों से देख रही है ।सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता परेशान है । सभी वर्ग भाजपा सरकार से निजात चाहते हैं ।

इस दौरान महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, बलराम मौर्य, संजय विद्यार्थी, जय सिंह यादव, बृजेश सिंह बैचलर, ओपी पासवान, अंसार अहमद, फैसल हुसैन जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजियाबाद वीरेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद जगन्नाथ यादव, अजय वर्मा राशिद खान अरुण यादव जितेंद्र यादव सूर्यभान यादव वीरेंद्र गौतम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments