Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछोटे दुकानदारों को आवंटित दुकानों के मूल्य को लेकर सपा ने उठाये...

छोटे दुकानदारों को आवंटित दुकानों के मूल्य को लेकर सपा ने उठाये सवाल

अयोध्या। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने विस्थापित 34 छोटे दुकानदारों को लाटरी के जरीये आवंटित दुकानों के मूल्य को लेकर सवाल उठाया है। नंद कुमार का कहना है कि एक दुकान की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। जो दुकानदारों के सामर्थ्य से बाहर है।
उन्होने कहा कि गरीब छोटे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दुकानों का मूल्य कम किया जाय। नकद के बजाय दुकान किश्तों में आवंटित करके आवंटन बैनामा हो। नंद कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले को समाजवादी व्यापार सभा 28 जून को डीएम, एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देगा। मामले में सभा कोर्ट भी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments