Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जलालपुर में सपा का प्रदर्शन,...

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जलालपुर में सपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना के बाद सोमवार को जलालपुर में सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने यादव चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कार्रवाई वापस नहीं ली और युवाओं के मुद्दों पर जवाब नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक प्रमुख दद्दू यादव, नगर महासचिव जोगेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष कमर हयात, आतिफ यादव, शुभम जायसवाल, नरेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर जलालपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे समय स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments