Wednesday, July 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीडीए महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा नेता, विधानसभा चुनाव...

पीडीए महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारी का किया आह्वान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी की ओर से जलालपुर क्षेत्र के पंथीपुर में आयोजित पीडीए महापंचायत में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर तीखा हमला बोला तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है, भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता अधिकारियों की मनमानी से परेशान है। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने बिरादरी के हित में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया और केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता से जुड़े हुए हैं।

सीमा राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

महापंचायत को पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, विशाल वर्मा, राजेश सिंह, हीरा गौड़, कमर हयात, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव, अखिलेश यादव, केशव पटेल, अभिषेक सिंह, आलोक यादव, कपिल देव राजभर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments