जलालपुर, अंबेडकर नगर। यूको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन बुधवार को मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलालपुर के एसडीएम राहुल गुप्ता रहे, जिन्होंने फीता काटकर शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया। इससे पहले, बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक ने विधिवत पूजा-अर्चना करके माता सरस्वती और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।
यह नई शाखा क्षेत्र के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी। यहां खाता खोलने, डिजिटल बैंकिंग, विभिन्न प्रकार के ऋण, पेंशन और सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। बैंक प्रशासन ने इस नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया है। इस अवसर पर उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल , भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ,लोन एंड मार्केटिंग प्रमुख अमन रंजन, सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडे, सौरभ सिंह, अशोक सिंह,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सोनू गौड़, आदित्य गोयल, शिवम आर्या, विवेक सोनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।