◆ अयोध्या में आयोजित हुआ अपना दल एस का स्थापना दिवस कार्यक्रम
अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित एक लॉन में अपना दल एस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि तमाम झंझावतों का सामना करते हुए अपना दल निरंतर आगे बढ़ रही है। पीडीए का राग अलापने वाली समाजवादी पार्टी ने सदैव हमारी पार्टी को तोड़ने का कार्य किया है। वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी ने हमारे तीन विधायकों को तोड़ लिया। उन्होनें कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

उन्होनें कहा कि अपना दल का भाजपा से गठबंधन डा सोनेलाल पटेल के सामने ही हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने सदैव दलित-पिछड़ों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। डॉ. सोनेलाल पटेल जी के नाम पर प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाया। मेडिकल की परीक्षा नीट में ओबीसी आरक्षण लागू करने का सराहनीय कार्य किया।
उन्होनें कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां आयी। हमको वोटकटवा कहा गया। आज अपना दल ने यूपी में एक मुकाम हासिल कर लिया है। प्रदेश में तीसरे नबरं की पार्टी है। विधानसभा में हमारे 13 सदस्य है। विधानपरिषद में एक व एक सांसद पकौड़ीलाल कौल है। अब भविष्य की दिशा तय करने का समय आ गया है। संकल्प लेना है कि हम तीसरे स्थान से संतुष्ट नहीं है। अपना दल को यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनानी है। उन्होने कहा कि जो लोग पार्टी की लोकप्रियता को नहीं पचा पाये वह झूठा प्रचार कर रहे है। इसके प्रति सचेत रहना होगा।



