Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजू दास की टिप्पणी पर भड़की सपा, एफआईआर के लिए दी तहरीर

राजू दास की टिप्पणी पर भड़की सपा, एफआईआर के लिए दी तहरीर


अयोध्या। प्रयागराज महाकुम्भ में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर हनुमान गढ़ी के संत राजू दास की टिप्पणी पर सपा ने एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सपा नेताओं ने क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर एफआई आर दर्ज करने की मांग की है।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि राजू दास द्वारा इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। मुलायम सिंह यादव का सम्मान समाजवादी पार्टी ही नहीं सभी पार्टी के लोग करते है। आज एफ आई आर दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है अगर एफ आई आर दर्ज नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।

महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि राजू दास द्वारा इससे पहले भी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर चुके है। समय-समय पर ये अपनी फेसबुक पोस्ट से आपसी भाईचारा खराब करने की लगातार कोशिश करते रहते है।

अधिकवक्ता शावेज जाफरी ने कहा कि अगर एफ आई आर दर्ज नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लिया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि प्रशासन एफ आई आर दर्ज करेगा।

मौके पर महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव,जगन्नाथ यादव ,वीरेंद्र गौतम अखिलेश चतुर्वेदी, शाहबाज लकी, राकेश कुमार यादव एडवोकेट, गोविंद एडवोकेट, ओ पी राव एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments