Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा छात्रसभा ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा...

सपा छात्रसभा ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को छात्र नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सपा छात्र नेता और पदाधिकारी प्रेस क्लब से जुलूस निकालते हुए कचहरी गेट तक पहुंचे। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग करते हुए नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों का उत्पीड़न कर रही है। यदि छात्र अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्र और नौजवानों के सम्मान की परंपरा फिर बहाल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी सरकार में हमेशा छात्रों को अवसर मिले हैं और छात्रसंघ से निकले कई लोग मंत्री और विधायक बने हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, शावेज़ जाफरी, महानगर श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, मो. सुहैल, एडवोकेट शांतनु कृष्ण सिंह, अजय मिश्रा, आयुष्मान सिंह, अयान कुरैशी, संस्कार सिंह, आशुतोष सिंह, अंशुमान यादव, सजल तिवारी, शादाब, शेर, शांतनु पंडित, अर्थ, कृष्ण गुप्ता, कनैया गुप्ता, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments