Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवरात्र से चलेंगी डबल देकर बसें, एयरपोर्ट की तर्ज  विकसित होगा अयोध्या...

नवरात्र से चलेंगी डबल देकर बसें, एयरपोर्ट की तर्ज  विकसित होगा अयोध्या धाम का बस अड्डा


अयोध्या में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ


मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की हुई गोदभराई रस्म, दिया आयुष्मान कार्ड


अयोध्या । राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा के प्रेक्षागृह में रविवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने योगी सरकार की योजनाओं की सराहना की और अयोध्यावासियों को विशेष सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि नवरात्र से अयोध्या में डबल डेकर बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी लाइव प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने महिलाओं की भूमिका को स्वस्थ समाज निर्माण का आधार बताया। इस मौके पर पांच महिलाओं को पोषण पोटली, पांच अन्य को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अयोध्या के श्रीराम अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित कई स्थलों पर स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 14.5 हजार सरकारी बसों का बेड़ा संचालित है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर और आधुनिक बनाया जा रहा है। अयोध्या धाम का बस अड्डा भी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू की गई है।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने कहा कि आयुष्मान कार्ड वितरण, पोषण पोटली और गोद भराई जैसी पहलें महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण की बेहतर सुविधा देने के साथ ही सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments