अयोध्या। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनियागांधी का 79वां जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यालय कमलानेहरूभवन में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. निर्मलखत्री, जिलाध्यक्ष चेतनारायणसिंह, महानगर अध्यक्ष सुनीलकृष्णगौतम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि यूपीए सरकार बनने के समय सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया और न ही अपने परिवार के किसी सदस्य को मंत्री पद दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए महत्वपूर्ण था और इसका राजनीतिक प्रभाव भी व्यापक रहा। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने कठिन समय में संगठन का नेतृत्व संभाला और पार्टी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई।
जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राजनीति में आने से पहले सोनिया गांधी सक्रिय सार्वजनिक जीवन में नहीं थीं, लेकिन कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने जिम्मेदारियाँ स्वीकार कीं। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यूपीए शासनकाल के दौरान सोनिया गांधी ने पार्टी-स्तर के निर्णयों और सरकार के कार्यों के बीच समन्वय बनाने का प्रयास किया, जिससे गठबंधन सरकार का संचालन सुचारू रूप से हो सका।
कार्यक्रम में रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, पंकज सिंह, उमेश उपाध्याय, डॉ. विनोद गुप्ता, नाज़िश फ़ातिमा, धर्मेंद्र सिंह, रामचरित्र वर्मा, विजय श्रीवास्तव, तैय्यब खान, यासीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।