Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या निर्विरोध चुने गए आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. निशांत सक्सेना बने...

निर्विरोध चुने गए आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. निशांत सक्सेना बने सचिव

0

जनरल बॉडी बैठक में दोनों पदों पर सर्वसम्मति से मुहर, चिकित्सकों ने किया स्वागत


अयोध्या। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अयोध्या की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार देर रात संपन्न हुआ, जिसमें जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। डॉ. निशांत सक्सेना को भी सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित आईएमए की जनरल बॉडी बैठक में दोनों पदाधिकारियों के नाम की औपचारिक घोषणा की गई।

कुल नामांकन अवधि में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए केवल एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर पूरा निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध हो गई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आर.बी. वार्ष्णेय, निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. रजनीश वर्मा ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद उपस्थित चिकित्सकों ने नवचयनित अध्यक्ष और सचिव का माला पहनाकर स्वागत किया।

डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि आईएमए बाइलॉज़ के अनुसार चुनाव प्रक्रिया सलाहकार बोर्ड की बैठक से शुरू होती है। इस बैठक में पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी का चयन किया गया। इसके बाद 24 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ तथा 30 नवंबर तक नामांकन मांगे गए। सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने से चुनाव स्वतः निर्विरोध घोषित हो गया।

अंतिम घोषणा 8 दिसंबर की रात आयोजित जनरल बॉडी बैठक में की गई। बैठक में डॉ. मधुकर, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. आर.एस. पांडेय, डॉ. हरिओम यादव, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. गौरव श्रीवास्तव सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version