Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदामाद ने चाकू से गोदकर की सास की निर्मम हत्या

दामाद ने चाकू से गोदकर की सास की निर्मम हत्या


जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में दामाद ने सास को मौत के घाट उतार कर रिश्ते को शर्मशार कर दिया। यहां दामाद ने अपनी सास को चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सम्मनपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की शालिनी की शादी अयोध्या जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मवई कला मिल्कीपुर के राकेश तिवारी के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। करीब एक साल बाद दोनों में खटास पैदा हो गई। शालिनी के परिजनों ने न्यायालय में एक परिवाद दायर किया है। मुकदमे से परेशान होकर बीती रात राकेश तिवारी सिकंदरपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। यहां देर रात पत्नी शालिनी के साथ न्यायालय में दर्ज मुकदमे को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते  आक्रोशित होकर दामाद ने अपनी सास निर्मला देवी (46) वर्ष के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और पेट में कई वार से वह खून से लतफत होकर तड़पने लगी। दामाद ने पत्नी को भी मारने के लिए दौड़ाया लेकिन हल्ला गुहार पर जुटे आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह छत से कूदकर भाग निकला। आनन फानन में परिजनो ने घायल निर्मला देवी को अस्पताल पहुंचाया जहां  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य, व प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। मृतका निर्मला देवी के पति जगदम्बा प्रसाद की मौत पूर्व में हो चुकी है। दो पुत्र सुशील कुमार व गंगाधर लखनऊ रहते हैं। विधवा महिला पुत्री के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल अपने घर में रहती थी। वह अकबरपुर में श्री बालाजी स्वयं सहायता समूह हरियाली प्रेरणा की अध्यक्ष थी। पुलिस ने आरोपी राकेश तिवारी को मुरादनगर मोड़ से शनिवार की सुबह एक अदद आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, प्रभारी एसओजी विनोद यादव, एसओजी हेड कांस्टेबल प्रभात मौर्य, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, राहुल यादव, जाकिर हुसैन, विजेंद्र कुमार यादव, सतीश यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments