Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजसेवी ने किया अग्निपीड़ितों की मद्द

समाजसेवी ने किया अग्निपीड़ितों की मद्द

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा अंतर्गत बीकापुर गांव में आग लग जाने पर 6 से अधिक लोगों का घर जल गया। जिसमें गृहस्थी के साथ खाने पीने का समान भी अग्नि की चपेट में आ गया। अग्निकांड में एक मवेशी झुलस गयी। समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों की राहत सामग्री प्रदान की।
उन्होने कहा कि आपदा से पीड़ित परिवारों की मद्द करना हम सभी का कर्तव्य है। अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के सदस्यों को राहत सामग्री पहुंचयी गयी। जिसमें रोघई, गुरु चरण, शिवचरण, संभू, दीपक फुलेसरा, कमलेश आदि शामिल है। उन्होने कहा कि शासन व प्रशासन से सम्पर्क करके पीड़ितों को सरकारी सहायता भी उपलब्ध करायी जाएगी। मौके पर समाजसेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, समाजसेवी त्रिभुवन प्रजापति, भानु यादव, हरी नारायण चौबे, जुग्गी लाल प्रजापति, मंसा राम भारती, सुंदरलाल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, समाजसेवी रामू यादव, राम सिंह, सोमाई निषाद, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments