Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा के पहले गीतों से माहौल बनाने प्रशासन कर रहा तैयारी,...

प्राण प्रतिष्ठा के पहले गीतों से माहौल बनाने प्रशासन कर रहा तैयारी, अयोध्या पर बनेगा एलबम


◆ राम के चरित्र व अयोध्या के 11 प्रसंगों पर एलबम बनाने की तैयारी


◆ देश के ख्यातिलब्ध गायकों व म्यूजिक कम्पोजरों से प्रशासन ने किया सम्पर्क


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा से पहले गीतों से माहौल बनाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। जिलाधिकारी संत कबीर नगर इस कार्य में स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर रहे है। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति ने देश भर के ख्यातिलब्ध गायकों व म्यूजिक कम्पोजरों से सम्पर्क किया है। जिसमें ज्यादातर की सहमति भी समिति को मिल गयी है।
मण्डलायुक्त गौरवदयाल की अध्यक्षता में अयोध्या संरक्षण व विकास समिति की बैठक मण्डलायुक्त कार्यालय में 19 नवम्बर को आयोजित की गई। मण्डलायुक्त ने बताया कि श्रीराम के चरित्र व अयोध्या से जुड़े 11 प्रसंगों पर आधारित अलग-अलग लिरिक्स के माध्यम से संगीत अलबम तैयार किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग विधा के संगीतकारों से सम्पर्क किया गया। जिसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी संतकबीरनगर महेन्द्र सिंह तंवर व साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र मोहन को सौंपा गया था। यतीन्द्र मिश्र ने श्रीराम व अयोध्या से जुड़े 11 प्रसंग उपलब्ध करा दिये है। जिलाधिकारी संतकबीरनगर महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि म्यूजिक एलबम के लिए प्रसिद्ध गायकों व गीतकारों से सम्पर्क किया गया। जिसमें अधिक्तर लोगो ने अपनी सहमति दे दी है। बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीडीओं अनीता यादव, उपनिदेशक पर्यटन राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments