Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए समाजसेवी वरिष्ठ व्यापारी नेता...

सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए समाजसेवी वरिष्ठ व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल


बसखारी, अंबेडकर नगर। वृक्षारोपण कर दिवंगत समाजसेवी व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल की सातवीं पुण्यतिथि  श्रद्धापूर्वक मनाई गई। रविवार को शुकुल बाजार आवास पर दिवंगत व्यापारी नेता की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित तमाम क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने दिवंगत व्यापारी नेता रामचंद्र के द्वारा सामाजिक एवं व्यापारी हित में किए गए उनके कार्यों को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान दिवंगत रामचंद्र जायसवाल की स्मृति में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित तमाम लोगों ने वृक्षारोपण किया। सोशल मीडिया के माध्यम से लखनऊ विधायक डॉ नीरज बोरा, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, नवनीत मद्धेशिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम आदि लोगों ने दिवंगत व्यापारी नेता के छोटे भाई जयप्रकाश जयसवाल व उनके पुत्र अधिवक्ता अमित रंजन जायसवाल को फोन पर दुख व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख टांडा सुरजीत वर्मा,रामप्यारे गौतम, अरुण कुमार मिश्र ,अरविंद कुमार त्रिपाठी, आनंद कुमार, मुबारक खान, तारिक आदि लोग मौजूद रहे। बता दें कि बीते वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल समाज सेवी के साथ-साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी लोगों के हक हुकूक की लड़ाई लड़ रहे थे। जिनकी बीते 19 जुलाई 2019 को दोपहर  उन्हीं के ऑफिस में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस लड़ाई को आगे बढ़ते हुए उनके छोटे भाई जयप्रकाश जयसवाल व पुत्र अधिवक्ता अमित रंजन जायसवाल ने काफी संघर्ष किया। जिसका परिणाम रहा कि सभी आरोपी आज उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। हालांकि इसमें से मुख्य आरोपी शिव प्रकाश मौर्य की मौत भी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments