Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवारंटी अभियान में छह आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में थे वांछित

वारंटी अभियान में छह आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में थे वांछित


अम्बेडकर नगर। अपराध नियंत्रण और न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर की निगरानी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन किया।

गिरफ्तार आरोपितों में मीरानपुर निवासी दिनेश कुमार, रामपुर बनेथू निवासी राजकुमार उर्फ बनवासी, पहितीपुर निवासी सूर्यभान, शाहजहांपुर शहजादपुर निवासी मुहम्मद कलाम, छवनिया संघतिया निवासी अवधेश निषाद तथा शाहजहांपुर शहजादपुर निवासी अनवर शामिल हैं। इन पर मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो समेत विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। अभियान में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, रामप्रताप वर्मा, संदीप कुमार विश्वकर्मा, जयप्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments