Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन, विभिन्न क्षेत्रों दिया जायेगा प्रशिक्षण

कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन, विभिन्न क्षेत्रों दिया जायेगा प्रशिक्षण

अयोध्या। नगर निगम के सहयोग से कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, कमला एजीजीटी के ट्रस्टी निदर्शना गोवानी और ट्रस्ट के सलाहकार अशरफ,मेंबर प्रूष्टी शाह शामिल हुए।
निदर्शना गोवानी ने बताया कि सहादत अली की छावनी, रामनगर, अयोध्या में सिटी लाइवलीहुड सेंटर खोला गया है। यहां पर रबर चप्पल निर्माण, सिलाई, अगरबत्ती उत्पादन और हाउसकीपिंग जैसे क्षेत्रों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जायेगा। जिसमें लोगो व्यावहारिक कौशल और विशेषज्ञता से लैस किया जायेगा। उन्हें अपने चुने हुए व्यवसायों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सशक्त बनाया जायेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोगात्मक प्रयासों और अयोध्या नगर निगम के सहयोग से, इस केंद्र का लक्ष्य शैक्षिक और व्यावसायिक अवसर प्रदान करके एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments