Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी के मामलों में छह अंतर्जनपदीय शातिर गिरफ्तार

चोरी के मामलों में छह अंतर्जनपदीय शातिर गिरफ्तार


◆ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और देवरिया के रहने वाले हैं आरोपी


◆  चोरी की घटना में शामिल 49 हजार रुपये पुलिस ने किया बरामद


अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए छह अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के 49 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार इनमें कई आरोपी पूर्व में भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने चोरी से संबंधित दो मुकदमों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को दबोचा। पहले मामले में नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव की टीम ने गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम सीतौर निवासी अब्दुल हमीद, सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी अरबाज शाह और गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर उत्तरी निवासी आशुतोष गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन्हें 4 सितंबर की रात करीब 1ः50 बजे उसरू नहर के किनारे से पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी के 24 हजार रुपये बरामद किए गए।
दूसरे मामले में उ0नि0 अखिलेश कुमार तिवारी की टीम ने देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी घनश्याम मिश्रा, देवरिया कोतवाली क्षेत्र के राम गुलाम टोला निवासी रवीन्द्र चौहान और ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तीनों को 4 सितंबर की रात करीब 1ः30 बजे पोस्टमार्टम हाउस के आगे स्थित यात्री विश्राम स्थल से पकड़ा गया। इनके पास से 25 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अब्दुल हमीद और अरबाज शाह के खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर और संतकबीरनगर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं घनश्याम मिश्रा और ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ भी देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में चोरी व अन्य धाराओं के मामले दर्ज बताए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments