Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कक्षा सात की छात्रा श्रेया यादव बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

कक्षा सात की छात्रा श्रेया यादव बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

0

जैतपुर अंबेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जैतपुर थाना परिसर में उच्च विद्यालय बेहजातपुर, भियांव की कक्षा सात की छात्रा श्रेया यादव पुत्री लक्ष्मीकांत यादव निवासी ग्राम भीखपुर कला को एक दिन के लिए जैतपुर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार आजाद की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने श्रेया से सवाल किया कि यदि उन्हें थाना प्रभारी बना दिया जाए तो वे महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए क्या कदम उठाएंगी। श्रेया ने आत्मविश्वास से उत्तर दिया कि सबसे पहले महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन में प्रगति कर सकें।

अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बच्चों को जागरूक किया गया और उत्कृष्ट उत्तर देने पर मेडल व शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपकमल्ल जयसवाल, लक्ष्मीकांत यादव, प्रवेश विश्वकर्मा, विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version