Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुकानदारों को अपनी दुकानों में नेम प्लेट लगवाना चाहिए जिससे उसका प्रचार...

दुकानदारों को अपनी दुकानों में नेम प्लेट लगवाना चाहिए जिससे उसका प्रचार प्रसार हो – संजय निषाद


अयोध्या। प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद पहुंचे अयोध्या पहुँचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिस तरह भ्रम फैलाकर विपक्ष ने वोट लिया था। उससे जनता का ध्यान भंग हो गाया है। उन्होंने विपक्ष द्वारा अयोध्या में लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप को बे-बुनियाद बताया। उन्होंने कहा विपक्ष के पास और कोई मुद्दा नहीं है, उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमने सभी तैयारियां पूरी की, उपचुनाव में दस की दसों सीट जीतने का प्रयास करेंगे। बेहतर परिणाम आएंगे। कावड़ यात्रा में मुख्यमंत्री द्वारा दुकानों पर नेमप्लेट लगाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला सही है, सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में नेम प्लेट लगवाना चाहिए जिससे उसका प्रचार प्रसार हो, कावड़ यात्रा के दौरान जब कभी विवाद होता है तो मालूम पड़ता है दुकान पर कोई और है, दुकान का मालिक कोई और है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments