Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हुआ सांसद का स्वागत

उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हुआ सांसद का स्वागत


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत कार्यक्रम किया। अयोध्या की ऐतिहासिक जीत पर सपा ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का अंगवस्त्र पहना कर मंच पर स्वागत किया गया । शनिवार को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या से निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद का उद्धव ठाकरे ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि इस दौरान महाराष्ट्र की भिमंडी से सपा विधायक रईस शेख, सपा ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, हाजी फिरोज़ खान गब्बर, मोहम्मद अली,एजाज़ अहमद, अमित प्रसाद, शशांक शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments