Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटांडा में कल निकलेगी श्रीराम के बालस्वरूप की शोभा यात्रा

टांडा में कल निकलेगी श्रीराम के बालस्वरूप की शोभा यात्रा

अंबेडकर नगर । वासंतिक नवरात्र में सम्पूर्ण वातावरण मां दुर्गा जी की दिव्य कृपामयी आभा से आलोकित हो रहा है। इसी क्रम में नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति, टांडा, द्वारा चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को भगवान श्री राम जी के पावन जन्मदिवस पर आयोजित होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के बालस्वरूप की शोभा यात्रा निकालने की तैयारियों में जुटी हुई है। समिति के महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 30 मार्च को सायं को श्री राम नवमी के दिन आयोजित होने वाली यह शोभायात्रा श्रीराम रंगमंच चौक टांडा से प्रारंभ होकर झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर, श्री नव दुर्गा मंदिर फत्तू पट्टी, श्री दुर्गा मंदिर मीरापुर, रोडवेज होते हुए श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक के समक्ष विश्राम करेगी। पुनः चौक से स्टेट बैंक तिराहा मीरानपुरा,श्री उदासीन आश्रम,सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, श्री मठिया माता मन्दिर के सम्मुख होकर चौक में पुलिस बूथ के समक्ष पहुंचेगी। चौक में विशाल हवन किया जायेगा और आरती, प्रसाद वितरण के पश्चात् नव वर्ष पर आयोजित होने वाले समारोह का समापन किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद टांडा, पुलिस उपाधीक्षक टांडा एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा को ज्ञापन देकर आवश्यक सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments