◆ विजेता टीम को दिया गया एक लाख का चेक और ट्रॉफी
अयोध्या। भारत की आल्हा सम्राट का खिताब शीलू सिंह राजपूत ने जीता। उपविजेता फौजदार सिंह जौनपुर बने। तारून के ग्राम मैहर कबीरपुर मलावन की बाग अयोध्या में आयोजित आल्हा महोत्सव में भारत के आल्हा सम्राट का चयन किया गया। महोत्सव की विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता को 51 हजार का पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल रहे। आल्हा महोत्सव में फौजदार सिंह जौनपुर, रामरत पाण्डेय लालगंज, नेहा सिंह आल्हा शिरोमणि कानपुर, अताउल्लाह खान सीतापुर, सज्जन मिश्र अमेठी सहित आल्हा जगत की कई हस्तियां ने अपनी प्रस्तुतियां दी।




