Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आल्हा महोत्सव की विजेता बनीं शीलू सिंह राजपूत, फौजदार सिंह बने उपविजेता

आल्हा महोत्सव की विजेता बनीं शीलू सिंह राजपूत, फौजदार सिंह बने उपविजेता

0

◆ विजेता टीम को दिया गया एक लाख का चेक और ट्रॉफी


अयोध्या। भारत की आल्हा सम्राट का खिताब शीलू सिंह राजपूत ने जीता। उपविजेता फौजदार सिंह जौनपुर बने। तारून के ग्राम मैहर कबीरपुर मलावन की बाग अयोध्या में आयोजित आल्हा महोत्सव में भारत के आल्हा सम्राट का चयन किया गया। महोत्सव की विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता को 51 हजार का पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल रहे। आल्हा महोत्सव में फौजदार सिंह जौनपुर, रामरत पाण्डेय लालगंज, नेहा सिंह आल्हा शिरोमणि कानपुर, अताउल्लाह खान सीतापुर, सज्जन मिश्र अमेठी सहित आल्हा जगत की कई हस्तियां ने अपनी प्रस्तुतियां दी।



कार्यक्रम संयोजक व अपना दल के प्रांतीय सचिव प्रमोद सिंह ने बताया की आल्हा सम्राट चैंपियनशिप पिता स्वर्गीय पृथ्वी सिंह की याद में आयोजित किया गया। हर साल यह आयोजन जिले स्तर पर होता था। इस बार भारत आल्हा सम्राट के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भारत के हर राज्य व उत्तर प्रदेश के हर जनपद से आल्हा की टीमों प्रतिभाग किया।



आयोजित कार्यक्रम में सांसद अंबेडकर नगर रितेश पांडे, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एमएलसी अयोध्या हरिओम पांडेय, एमएलसी बाराबंकी अंगद कुमार सिंह, जलालपुर विधायक राकेश पांडेय, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी,  धर्मराज निषाद पूर्व मंत्री, अवधेश द्विवेदी पूर्व प्रत्याशी बीजेपी कटेहरी, मलखान सिंह सहित इस मौके पर कई पार्टियों की जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version