Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दो सूत्री मांगों के निस्तारण की...

शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दो सूत्री मांगों के निस्तारण की लगाई गुहार

0

◆ मूल विद्यालय या पति के निवास वाले जिले में समायोजन और एफएलएन प्रशिक्षण भत्ते का मुद्दा उठाया


अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय अथवा पति के निवास वाले जिले में समायोजित या स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इससे संबंधित शिक्षामित्रों को राहत मिल सकेगी।

वहीं, दूसरी मांग के तहत एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) प्रशिक्षण भत्ते और मानदेय के भुगतान में आ रही बाधाओं का मुद्दा उठाया गया। पदाधिकारियों ने इन समस्याओं के लिए जिला प्रभारी आदर्श सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हटाने और उनके स्थान पर संवेदनशील अधिकारी की तैनाती की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री राम दर्शन यादव, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत तिवारी, आशुतोष प्रताप सिंह और राजेश तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version