Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सेक्स रैकेट का खुलासा, मौके पर मिले तीन पुरुष व 11 महिलाएं 

सेक्स रैकेट का खुलासा, मौके पर मिले तीन पुरुष व 11 महिलाएं 

0

◆ फतेहगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने किया छापेमारी


◆  छापेमारी के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के कई वाहन, हिरासत में लिए गये आरोपी


अयोध्या। पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। शहर के व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले फतेहगंज के खीर वाली गली स्थित एक गेस्ट हाउस में यह देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस को मौके पर तीन पुरुष व 11 महिलाएं मिली। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें गेस्ट हाउस संचालक भी शामिल है। प्रकरण को लेकर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

फतेहगंज चौकी के ठीक सामने वाली गली को खीर वाली गली कहा जाता है। इस गली में कुछ दूरी पर राणी सती गेस्ट हाउस है। इस गेस्ट हाउस स्थानीय लोगो के द्वारा काफी दिन से देह व्यापार संचालन की शिकायतें की जा रही थी। गेस्ट हाउस पर इसके पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे है। फतेहगंज चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित यह गेस्ट हाउस चर्चा का विषय बना हुआ था। स्थानीय लोगो की शिकायत पर पुलिस की टीम एक्टिव हुई। जिसके बाद अचानक गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। जिसके बाद यहां सेक्ट रैकेट के संचालित होने की बात सामने आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली महिलाओं को हिरासत में ले लिया। शहर के बीचोबीच स्थित फतेहगंज में इस तरह की गतिविधि लोगो के लिए चर्चा का विषय बन गयी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जिसमें इस तरह की गतिविधियों के संचालन को लेकर लोग पुलिस पर प्रश्नचिन्ह भी लगा रहे थे।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर में सूचना प्राप्त हुई, फतेहगंज चौकी क्षेत्र स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसकी सूचना पर कोतवाली नगर व क्षेत्राधिकारी नगर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल व दो अन्य पुरुष व 11 महिलाओं को अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाया गया। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version