Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअशरफिया सीरत कमेटी के तरफ से गरीब महिलाओं में सिलाई मशीन का...

अशरफिया सीरत कमेटी के तरफ से गरीब महिलाओं में सिलाई मशीन का किया गया वितरण

अम्बेडकर नगर। गुरुवार को बारह रबीउल अव्वल त्यौहार के अवसर पर बसखारी में सै. फैजान अहमद चांद मिया की पहल पर अशरफिया सीरत कमेटी के तरफ से गरीब महिलाओं में निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर हिन्दू-मुस्लिम समेत 17 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया। साथ ही अन्य गरीब महिलाओं की सूची सिलाई मशीन वितरण के लिए बनायी गयी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद टांडा विधायक पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने गरीब महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण करते हुए कहा कि पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर निर्धन महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण वास्तव में बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होंने अशरफिया सीरत कमेटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, टांडा विस अध्यक्ष संदीप यादव, शरद यादव समेत आए हुए सभी अतिथियों को माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हाजी सै. खलीक अशरफ के संचालन में हुए कार्यक्रम में मौलाना वली अशरफ अच्छू मियां, महंत दिनेश गिरी, राजेश सोनी, सूफीए मिल्लत मसूद मियां, फरहान अशरफ, अली अशरफ, अयाज खान, मेराज अहमद, फहद अशरफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments